देहरादून के इंडियन मिलिट्री एकेडमी में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत हिंदी भाषण से की गई। सेरमनी में कैडेट्स को उनके प्रदर्शन के लिए मेडल से सम्मानित किया गया। एसीसी, विंग 108 कोर्स में हल्द्वानी के विंग कैडेट कैप्टन नीरज नेगी को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। विंग कैडेट दंडपाल सौरव दास को सिल्वर और कंपनी कैडेट कैप्टन जय कुमार को ब्रांज मेडल से सम्मानित किया।