मथुरा पुलिस ने एक घर के पीछे चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी फोर्स के साथ जब इस ठिकाने पर रेड की तो पाया कि यहां देशी शराब बनाने की पूरी फैक्ट्री चल रही है। रेड के बाद पुलिस ने सैकड़ों लीटर शराब और भट्ठियों को नष्ट किया।