बिजनौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । चांदपुर, किरतपुर व नगीना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दबिश में पुलिस को 32 बोर की दो रिवॉल्वर, दो बंदूक, दो राइफल, एक पिस्टल, 12 बोर के 80 तमंचे व 32 बोर के 87 तमंचे फैक्ट्री से बरामद हुए ।