भोले नाथ की नगरी काशी में असी नदी को बचाने की मुहिम में जुटे लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर मौन प्रदर्शन किया। मानव श्रृंखला में स्थानीय लोगों के साथ ही स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधियों और व्यापारी ने भी हिस्सा लिया।