फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम इमरजेंसी वार्ड का दौरा करते रहे, बाहर दो लोग तड़प तड़प कर मर गए

Sat, 03 Sep 2016 05:25 PM IST
वीडियो डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली

डीएम मेडिकल कॉलेज का दौरा करते रहे और इमरजेंसी वार्ड के बाहर दो लोग तड़प-तड़प कर मर गए। मामला मेरठ मेडिकल कॉलेज का है। इलाज में कथित देरी के चलते मरने वालों के नाम हैं, बागपत जिले के मऊ निवासी अमरपाल और मेरठ जिले के लिसाड़ी निवासी एहसान। चिकित्सकों का कहना है कि वे वेंटिलेटर न होने की वजह से एहसान को भर्ती करने से पहले ही मना कर चुके थे। मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा का आलम यह था क‌ि अंदर और बाहर मरीज तड़प रहे थे, लेक‌िन इन मरीजों को देखने वाला कोई नहीं था। एक मरीज की हालत गंभीर देख खुद डीएम जगतराज त्रिपाठी ने स्ट्रेचर मंगाकर उसे भर्ती कराया। इसके अलावा मेरठ जिले के दौराला थाने निवासी गांव कैली की 22 वर्षीय प्रीति को लेकर उसका भाई राहुल जब ओपीडी पहुंचा तब डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे इमरजेंसी ले जाने को कहा। ओपीडी से इमरजेंसी तक की 800 मीटर की दूरी के दौरान वह चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन स्ट्रेचर तक की सुविधा नहीं मिली। वह चीखता-चिल्लाता बहन को गोद में लेकर ओपीडी से इमरजेंसी तक पहुंचा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें