यूपी के कन्नौज जिले में 2017 विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखने को मिली। एसपी प्रत्याशी के नामांकन के दौरान परिसर के अंदर जबरन घुसने को लेकर पार्टी के जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव ने पुलिस के साथ अभद्रता की । पुलिस ने उन्हें जब अंदर जाने से रोका तो नेता जी ने दारोगा के साथ गाली गलौज की ।