केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के बाड़मेर में बार्डर से सटे मुनाबाव गांव का दौरा किया। राजनाथ ने अपने दौरे में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा कि, "मुझे खुशी हैं कि, हमारे जवान पूरी मुस्तैदी से सीमा की सुरक्षा में लगे हैं"। शुक्रवार को राजनाथ सिंह ने कहा था कि, भारत दिसंबर 2018 तक पाकिस्तान से सटी पूरी सीमा को सील कर देने के लिए प्रतिबद्ध है। गृहमंत्री ने कहा कि अगर हमारी तरफ अगर कोई बुरी निगाह डालेगा और हम पर आक्रमण करेगा तो फिर हमारे सैनिक ट्रिगर पर उंगली रख देते हैं. फिर हम बंदूक से निकली हुई गोलियों की गिनती नहीं करते हैं। .