बहराइच के डीएम पर इनके आवास में तैनात होमगार्ड की पिटाई के आरोप लगे हैं। इन होमगार्ड के सिपाहियों का कहना है कि चंदन के पेड़ काटे जाने से नाराज होकर डीएम ने इन होमगार्ड की पिटाई कर दी। इस घटना में होमगार्ड के इन सिपाहियों को काफी चोट भी आई है । अब डीएम के खिलाफ जिला होमगार्ड एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है और इस मामले में केस दर्ज कर जांच करने की मांग की है।