वसंत पंचमी के दिन से ही मथुरा के ब्रज और बरसाना की विश्व प्रसिद्ध होली महोत्सव का आगाज़ हो गया। अब से पूरे 40 दिन तक ब्रज में होली का त्योहार मनाया जायेगा। बरसाना में लोगों ने मंदिर में राधा रानी के चरणों में गुलाल अर्पित कर और ठाकुर बांके बिहारी के आँगन में भक्तों ने गुलाल से होली खेली।