बरेली में हर्षोंल्लास के साथ होली मनाई गई। इस दौरान गुलाबराय इंटर कॉलेज में मुख्य आयोजन हुआ। जिसमें केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार शामिल हुए। इसके साथ ही शायर वसीम बरेलवी सहित शहर की कई हस्तियां होली मिलन समारोह में एकत्रित हुए। शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।