इलाहाबाद में श्री राधे परिवार सेवा समिति की ओर से तथा चट्टी रामलीला मैदान में रविवार को फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मथुरा के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। मिलन समारोह में आए लोगों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को बधाईयां दी।