दिल्ली में एक बार फिर बेकाबू कार का कहर दिखाई दिया। केशवपुरम इलाके में नशे में धुत कार सवार इतनी रफ्तार से कार दौड़ा रहे थे कि वो मेट्रो के डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलट गई। पुलिस ने हादसे के बाद कार से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।