शिमला में भारी बर्फबारी ने लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। 1990 के बाद शिमला में ऐसी बर्फबारी देखने को मिली है। स्नोफॉल की बजह से शहर में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। हालांकि प्रशासन इसे जल्द ही ठीक कर लेने की बात कर रहा है। हालांकि इस बर्फबारी ने यहां के टूरिस्ट इंडस्ट्री और होटल वालों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है। वे मान रहे हैं कि बर्फबारी की वजह से ज्यादा से ज्यादा पर्यटक शिमला आयेंगे।