पाटीदार आंदोलन के नाम पर गुजरात सरकार की नींद उड़ाने वाले हार्दिक पटेल छह महीने बाद वापस गुजरात पहुंच गए हैं। गुजरात सरकार ने हार्दिक पटेल पर देशद्रोह का आरोप लगाया था और कोर्ट ने उन्हें कुछ दिनों की कैद के बाद गुजरात से बाहर रहने के आदेश सुनाए थे। उसके बाद से हार्दिक छह महीने से देश भर में घूम-घूम कर आरक्षण के लिए पटेलों को एकजुट कर रहे थे। मंगलवार को राजस्थान बॉर्डर से गुजरात के हिम्मतनगर पहुंचने पर एक लाख से ज्यादा समर्थकों ने हार्दिक पटेल का स्वागत किया।