गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को जो धमाका हुआ था उसका पार्ट 2 मंगलवार को रिलीज किया गया। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पाटीदार आंदोलन के युवा नेता हार्दिक पटेल की दूसरी कथित सीडी को रिलीज किया गया। 24 घंटे के अंदर ही हार्दिक पटेल की लगातार दूसरी सीडी आने से राजनीति के मैदान में भूचाल आया हुआ है।