केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोवा के राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। हालांकि उन्होंने फिलहाल रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा नहीं दिया है और शपथग्रहण की तारीख तय होने के बाद वो यह पद छोड़ेंगे। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए रक्षा मंत्रालय एक नया अनुभव रहा। खुशी इस बात की है कि अब तक भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे।