फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shankaracharya on UGC Rules 2026: UGC के नए नियमों पर भड़के शंकराचार्य, बोले- 'सनातन धर्म के लिए खतरा'

Thu, 29 Jan 2026 10:41 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Shankaracharya on UGC Rules 2026: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने काशी पहुंचकर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर कई तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसी को न्याय की आशा नहीं। इसके साथ ही उन्होंने यूजीसी के नए नियमों को सनातन धर्म के लिए खतरा बताया।

यूजीसी के नए नियमों पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह नियम इसी लिए लाया गया है कि उनकी कमियां जो हैं उसकी चर्चा कोई न करे। सवाल ये है कि यूजीसी जैसा नियम जो सनातन धर्म के लिए बहुत बड़ा खतरा है। यूजीसी के नियम हिंदू समाज के लिए घातक हैं। इसलिए हम इसका विरोध करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें