असम में आतंकियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हुए नरेश कुमार के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इससे पहले हमीरपुर में शहीद नरेश कुमार के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन की गैरमौजूदगी में अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। भारी फजीहत के बाद स्थानीय सांसद समेत पुलिस और प्रशासन के आला अफसर शहीद नरेश कुमार के घर पहुंचे तो परिवारवाले अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।