फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलाबारी ने बढ़ाई किसानों की दिक्कतें

Sat, 28 Jan 2017 12:52 AM IST
विकास सनाढ्य,अमर उजाला टीवी/झाँसी

झांसी में बीती रात जबरदस्त आंधी और बारिश हुई। यही नहीं रात डेढ़ बजे के आसपास ओले भी गिरे। मौसम के इस मिजाज से फसलों को खासा नुकसान हुआ है। खासतौर से इस आंधी और ओलाबारी ने कई स्थानों पर गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचाया है। शुक्रवार को कई गांवों के किसान ख़राब फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने मुआवजे की मांग की। वहीँ, एडीएम विजय बहादुर सिंह ने कहा है कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के आंकलन को लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें