फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Y Puran Kumar Case: ADGP वाई पूरण कुमार केस में रोहतक से गनमैन गिरफ्तार

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 16 Oct 2025 07:10 PM IST

ADGP Y Puran Kumar Case: हरियाणा के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने रोहतक से पहली गिरफ्तारी की है। दरअसल, एडीजीपी पूरण कुमार के गनमैन सुशील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बता दें कि, वाई पूरण कुमार ने मंगलवार को अपने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित घर में निजी सुरक्षा अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से अंग्रेजी में लिखा आठ पेज का सुसाइड नोट और एक पेज की वसीयत मिली है। सुसाइड नोट में सात-आठ आईपीएस और दो आईएएस अधिकारियों का जिक्र करते हुए उन पर तंग करने का आरोप लगाया गया है। वाई पूरण कुमार के सुसाइड नोट में पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें