विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद बागपत में चुनाव अधिकारी चौंकन्ने हो गए हैं। इस बार पहली बार विधानसभा चुनाव में जीपीएस की रडार पर उड़नदस्ते रहेंगे। चेकिंग करने वाली गाड़ियों पर चुनाव अधिकारियों की सीधी नजर रहेगी। अब तक नौ गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है।