गंगा में प्रदूषण का स्तर जिस तरह से लगातार बढ़ता जा रहा है उसे रोकने के लिए सरकार अब एक नए प्लान पर काम कर रही है। सरकार रिटायर्ड पुलिस अफसर, आर्मी अफसर, IPS अफसरों और सरकारी कर्मचारियों की एक टीम गठित करने जा रही है जो पांच राज्यों में एक साथ काम कर गंगा को प्रदूषित होने से बचाएगी।