केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चुनाव में ईवीएम के साथ लगने वाली वोटर वेरिफियएबल पेपर ऑडिट ट्रायल सिस्टम की खरीद के लिए बुधवार को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर इस बात की जानकारी दी। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुत के साथ सरकार बनाने वाली बीजेपी पर विपक्षी दलों ने ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे साथ ही आगामी चुनावों में वोटर वेरिफियएबल पेपर ऑडिट ट्रायल सिस्टम के इस्तेमाल की मांग की थी।