गोरखपुर के नौसढ़ में पुलिसवालों द्वारा अवैध वसूली कर ट्रक चालक को पीटने का बड़ा मामला सामने आया है। ट्रक ड्राइवर ने आरोपी पुलिस वालों पर आरोप लगाया कि पहले उन्होंने उससे 200 रुपये लिए फिर आगे जाने को कहा और कुछ देर बाद पुलिस वाले उसके पास आकर उसको पीटने लगे ।जिसके बाद ट्रक ड्राइवरों और व्यापारियों ने पुलिस चौकी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया ।