बरेली में पश्चिमी रेलवे केबिन के पास यार्ड में एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए । मालगाड़ी के गार्ड के मुताबिक पटरी टूटने के कारण ये हादसा हुआ। बताया ये भी जा रहा है कि ट्रेन की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। मुरादाबाद से एक रिलीफ ट्रेन बुलाई गई है। पश्चिमी क्रॉसिंग बंद होने से रम्पुरा अलीगंज मार्ग पर यातायात बंद हो गया है।