फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय में मालगाड़ी से टकराने के बाद मैजिक के उड़े परखच्चे

Fri, 03 Feb 2017 07:57 PM IST
अजातशत्रु चौबे, अमर उजाला टीवी/ मुगलसराय

उत्तर रेलवे के व्यासनगर और पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय रेलवे स्टेशन के बीच ‌‌हृदयपुर गांव के समीप मुगलसराय आ रही मालगाड़ी से मैजिक टकरा गई। टकराने के फलस्वरूप मैजिक के परखच्चे उड़ गए। मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया जिससे करीब दो सौ मीटर दूर जाकर मालगाड़ी रुकी। मालगाड़ी के चालक और गांव वालों ने मैजिक के चालक और खलासी को बचा लिया। दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहे। बाहर निकलते ही दोनों मौके से भाग निकले। ट्रेन के चालक और गार्ड ने बताया कि इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल नहीं किया जाता तो मैजिक के चालक और खलासी का बचना संभव नहीं था।
 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें