गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। रविवार को मनोहर पर्रिकर एक कार्यक्रम में लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान जब उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी मशहूर डायलॉग How's the Josh बोला तो कार्यक्रम में मौजूद उनके समर्थकों का जोश देखने लायक था।