गीता प्रेस निरंतर न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी अपनी पुस्तकों के द्वारा, भारतीय संस्कृति और ज्ञान को प्रस्तुत करता आ रहा है, लेकिन पिछले करीब एक साल से आध्यात्म और ज्ञान के इस केंद्र के बारे में बगलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। सोशल साइट्स पर ये संदेश वायरल किए जा रहे हैं कि गीता प्रेस की आर्थिक हालत खस्ता है, गीता प्रेस को चंदे की जरूरत है और गीता प्रेस किसी भी वक्त बंद हो सकती है। लेकिन अमर उजाला ने जब इसकी पड़ताल की तो सारी बातें अफवाह ही निकली।