दुनिया की सबसे मशहूर पेंटिंग मोनालिसा के बारे में तो हर कोई जानता है। लेकिन, इस बात को लेकर हमेशा संशय ही रहा कि मोनालिसा हंस रही है या उसके चेहरे पर कोई दर्द है। अब एक रिसर्च ने ये विवाद हमेशा कि लिए खत्म कर दिया है। साल 1503 में बनी इस पेंटिंग पर जर्मनी के रिसर्चर्स ने शोध किया है और इसी शोध से साबित हुआ कि पेंटिंग में मोनालिसा वाकई में हंस रही है।