पुर्व लोकसभा स्पीकर पी. ए. संगमा ने शुक्रवार को दिल्ली में अपनी आखिरी सांस ली। संगमा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि ' संगमा ने अपने दौर में बेहद अच्छा काम किया और उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।' आगे लिखा कि नॉर्थ-इस्ट के विकास में उनका योगदान सराहनीय है। वर्तमान लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी दुख जताते हुए कहा कि मैंने लोकसभा का सारा काम-काज उन्हीं से सीखा है।