फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, कैसे गिरफ्त से छूट भागा गुलदार

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 Mar 2016 03:54 PM IST

कोटद्वार शहर से सटे एक गांव में रविवार सुबह घुसे गुलदार ने लोगों को दिन भर दहशत में रखा। डर के मारे लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लैंसडौन के डीएफओ नितिशमणि त्रिपाठी की अगुवाई में वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने, ट्रेंकुलाइज करने के लिए विशेषज्ञ बुलवाए गए। करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में जैसे ही गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर जाल में फंसाने का प्रयास किया गया, गुलदार जाल फाड़कर कैद से निकल भागा। गुलदार ने दो वन कर्मियों को हमलाकर जख्मी कर दिया और एक घर में घुस गया। घर के अंदर परिवार और बच्चों को बचाने के लिए शिकारी ने गुलदार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गुलदार के मरने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें