राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य शहरों में गुरुवार को भी कोहरे का कहर जारी रहा। आलम यह था कि सड़कों पर विजिबलिटी कम होने के चलते एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और उड़ानों को रोकना पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी घना कोहरा देखने को मिला। सुबह यहां पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। ऐसे में कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर लैंडिंग रोक दी गई।