ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुपरटेक ईको विलेज वन के एक फ्लैट के सीलिंग गिर गई। पूरी सीलिंग नीचे रखे बेड पर आ गिरी, गनीमत ये रही कि जिस वक्त सीलिंग गिरी उस वक्त बेड पर कोई नहीं था, वरना जान भी जा सकती थी। ये तो सिर्फ किस्मत ही थी कि बेड पर थोड़ी देर पहले खेल रहे बच्चे को हटाया गया था वरना बच्चे का क्या हश्र होता ये बताने की जरूरत नहीं।