राफेल डील पर चल रहे सियासी विवाद के बीच फाइटर जेट का फर्स्ट लुक सामने आया है। कांग्रेस जहां इसमें बड़े घोटाले का आरोप लगा रही है तो वहीं पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। लेकिन इन सबके बीच राफेल फाइटर जेट का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। आप भी देखिए इस रोमांच भर देने वाले जेट की पहली तस्वीर।