फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के एक गांव में हुई राज्य की पहली कैशलेस शादी

Thu, 12 Jan 2017 04:36 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ जमशेदपुर

जमशेदपुर का बदिया गांव झारखंड की पहली कैशलेस शादी का गवाह बना। गांव के सुभाष नायक की शादी चक्रधरपुर की सुनीता के साथ हुई। शादी भले ही कैशलेस हुई हो लेकिन व्यवस्था में कहीं कोई कमी नजर नहीं आयी। दूसरी शादियों की ही तरह यहां भी टेंट लगा, अतिथियों के लिए खाने पीने की व्यवस्था हुआ तो लड़की के लिए ज्वैलरी की खरीदारी भी हुई। लेकिन सभी का भुगतान चेक से किया गया। विवाह कराने वाले पुरोहित को भी चेक से ही दक्षिणा दी गई। शादी में पहुंचे अतिथियों ने वर वधू को उपहार भी चेक में ही दिया। शादी की पूरी रस्म 50 हजार रुपए में हो गई। बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक ने विवाह समारोह में पहुंच कर वर वधू का संयुक्त बचत खाता खोला और डेबिट कार्ड भी दिया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें