हिसार में डाबड़ा गांव के पास बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के परिसर के झाड़ियों में आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा, तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया जा सका। वहीं आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है।