जम्मू कश्मीर के नरवाल की झुग्गियों में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन और लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस आग में करीब 80 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गई। दमकल की कई गाडि़यों को मौके पर बुलाया गया...जिसके बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। प्रशासन के कई आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।