नोएडा सेक्टर 11 में सीएफएल बनाने वाली कंपनी में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। दूसरे माले पर लगी आग ने धीरे धीरे चारों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी की उस की चपेट में पास की दो फैक्ट्रियां भी आ गईं। हादसे के वक्त करीब 35 लोग कंपनी में काम कर रहे थे। आनन-फानन में इन्हें बाहर निकाला गया। तीन घंटे से ज्यादा चली मश्ककत के बाद दमकल की 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है।