कानपुर में रविवार को नजीराबाद की कौशलपुरी कॉलोनी के द्वारिका विहार अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर बने एक फ्लैट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग भड़की। तीसरी मंजिल पर बना ये फ्लैट एक कपड़ा व्यापारी का बताया जा रहा है। फायरब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में किया।