रोहतक के पीजीआई कैंपस में उस समय अफरातफरी मच गई जब वहां लगे एचडीएफसी के एटीएम में आग भड़क उठी। शॉर्ट सर्किट से लगी ये आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बुझाने का मौका भी नहीं मिला। पुलिसवालों ने एटीएम के आस-पास खड़ी गाड़ियों को आग में चपेट में आने से बचाने के लिए हटवाया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक एटीएम जलकर खाक हो चुका था।