मेरठ नगर निगम की आम बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी पार्षद और मुस्लिम पार्षद आमने-सामने आ गए। दरअसल, बीजेपी पार्षदों की तरफ से प्रस्ताव आया कि वंदे मातरम न कहने वाले पार्षदों को सदन में न बैठने दिया जाए। वहीं, मुस्लिम पार्षदों ने वंदे मातरम के प्रस्ताव को जबरन थोपने वाला बताया।