फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम नरम-अखिलेश गर्म, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर अड़े अखिलेश

Tue, 10 Jan 2017 07:05 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ लखनऊ

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में पिता–पुत्र के बीच विवाद अब भी जारी है। हालांकि मुलायम के कुछ नरम रवैया दिखाने पर अखिलेश ने उनके घर जाकर मुलाकात की। रामगोपाल यादव को बैठक से दूर रखा गया था।सूत्रों के मुताबिक मुलायम, अखिलेश को पार्टी के मुख्यमंत्री पद का अकेला दावेदार मानने को तैयार हो गए और टिकट बंटवारे में भी अखिलेश की पसंद-नापसंद ही आखिरी मुहर का काम करेगी,  लेकिन कहा जा रहा है कि अखिलेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मसले पर अड़ गए हैं। मुलायम राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अपने पास रखना चाहते हैं, जबकि अखिलेश भी पार्टी के अध्यक्ष पद पर अड़ गए हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें