कानपुर में पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हमले की इस वारदात को कुछ अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया। घात लगाए बदमाशों ने पहले तो लाठी-डंडों से पिटाई की और फिर चाकू से हमला कर फरार हो गए। इस हमले बुरी तरह घायल पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पत्रकार ने इस हमले के पीछे दादा नगर फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज का हाथ बताया है। उनके मुताबिक चौकी इंचार्ज के खिलाफ खबर छापने की वजह से वो उनके निशाने पर था जिसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी से की थी और सीएम को भी लिखा था।