अगर आप छोटे से इंवेस्टमेंट से लाखों कमाना चाहते हैं, तो आपके लिए मोती की खेती एक बेहतर विकल्प हो सकती है। मोती की मांग इन दिनों घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में काफी ज्यादा है और इसमें अच्छा खासा रिटर्न भी मिल रहा हैं। मोती की खेती से करीब डेढ़ साल में महज दो लाख रुपये के इंन्वेस्ट से 20 लाख रुपए की कमाई हो सकती हैं। अगर आप भी मोती की खेती करने का मूड बना रहे हैं, तो सरकार की ओर से दी जा रही फ्री ट्रेनिंग के बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है।