कैथल रेलवे स्टेशन के पास नमकीन फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही ही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।