सपा परिवार में छिड़ा 'युद्ध' थमता नजर नहीं आ रहा। शिवपाल के इस्तीफा देते ही उनके सैफई स्थित पैतृक आवास के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लग गया। शिवपाल के एक समर्थक ने सैफई में प्रदर्शन के दौरान खुद पर मिटटी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। समर्थक का कहना है कि अगर शिवपाल को ससम्मान वापस नहीं लिया गया तो वह अपनी जान दे देगा।