रोहतक गैंगरेप मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस हुड्डा ने भी माना कि ऐसी दरिंदगी कभी नहीं देखी। उन्होंने इस पूरे हादसे की कड़े शब्दों में निंदा की है। हुड्डा ने कहा की इस तरह की घटना को सिर्फ दरिंदे ही अंजाम दे सकते हैं। हुड्डा ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि प्रदेश सरकार के राज में कानून व्यस्था की हालत खराब हैं। वहीं हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने मामले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।