दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम में होने वाले हेरफेर को लेकर एक बार फिर से चुनाव आयोग को घेरा है। केजरीवाल ने कहा कि हमने कई बार चुनाव आयोग से शिकायत की, कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो सकती है। लेकिन हमारी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए हमने दिल्ली विधानसभा में डेमो के जरिए बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से छेड़छाड़ हो सकती है।