नगरोटा और चमलियाल में आतंकी हमलों के बाद घाटी में सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान जानकारी मिली थी कि आतंकवादी एक घर में छिपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों से सरेंडर करने को कहा, लेकिन आतंकियों के गोली चलाने पर पूरे इलाके को घेर लिया गया।