महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और भाजपा आगामी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। बता दें कि, रविवार को सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सीएम शिंदे ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है।